सीएम विजिलेंस टीम ने पंचायत द्वारा बनाई गई गलियों व चौपालों में लगाई गई सामग्री के लिए सैंपल
सनौली। गांव सनौली खुर्द में सीएम विजिलेंस टीम ने पंचायत द्वारा बनाई गई गलियों व चौपालों में लगाई गई सामग्री की जांच के लिए सैंपल लिए। पंचायत के विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच में जुटी विजिलेंस पंचकुला टीम दो दिनों से गांव में डेरा डाले हुए हैं। पूर्व पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कर उनके सैंपल जुटा रही हैं। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को दूसरे दिन सीएम विजिलेंस टीम पंचकुला ने गांव की मेन गली, शहीद गेट से ग्राम सचिवालय तक गली में लगी सामग्री, सिमेंटिड ईंटें आदि के कुछ दूरी पर 5 सैंपल एकत्रित किए जिनकी लैब में जांच कराई जाएगी। वहीं गांव की सामान्य चौपाल व बाल्मीकि चौपाल, एसीसी, बीसी चौपालों में भी पहुंची। जिसमें पंचायत द्वारा लगाई गई सामग्री की जांच की और उनके भी जांच के लिए सैंपल लिए गए।