फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ने शहर में छुडवाए तीन जगह अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी ने शहर में छुड़वाए तीन जगह अवैध कब्जे
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में हुए तीन जगह पर कब्जो को मुक्त कराया गया। एक सप्ताह पहले सभी कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया था कि अगर वह एक सप्ताह के अंदर जगह को नहीं खाली करते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्टेट ऑफिसर योगेश रंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में तीन जगह सेक्टर 13-17 में ज्योती कालोनी दूसरा बरसत रोड चुंगी व तीसरी सेक्टर 24 में लोगों ने कब्जा किया हुआ था। ज्योती कालोनी में लोगों ने रेत, बजरपुर आदि मेटिरियल डाल कर कब्जा किया हुआ था, वहीं बरसत रोड पर भी कुछ ऐसे ही हालात थे। उनका कहना है कि एक सप्ताह पहले सभी को मौखिक रूप से नोटिस दिया गया था, उस स्थान को जल्द से जल्द खाली किया जाए। किंतू कब्जाधारियों ने उनकी बात को नहीं स्वीकारा। उसके बाद बुधवार को प्लाटो को कब्जे से मुक्त कराया गया और उन्हे नोटिस दिया है कि अगर भविष्य में वहां पर कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार दिनों से लोगों द्वारा किए कब्जों को मुक्त कराया है। वहीं स्थानीय लोगों ने चौकीदार बिजेंद्र पर 15 हजार रूपये में कब्जा करवाने का भी आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है बरसत रोड चुंगी पर चार दुकान बनाई गई थी जिसमें चौकीदार पर 15 हजार में कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। कब्जा मुक्त कराते हुए टीम में तहसीलदार सुमनलता, विनोद भांगड़, कर्मबीर, चौकीदार बिजेंद्र, जेई डीगंढ, सूरजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें