टेलीकॉम इंजीनियर के रेलवे क्वाटर में लाखों की चोरी
पानीपत। रेलवे क्वाटर निवासी जतिंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार मूल रूप निवासी प्रीत नगर लाडोवाली रोड जालंधर पंजाब ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वो रेलवे विभाग में डिवीजनल सिंग्नल टेलीकॉम इंजीनियर पद पर तैनात है। शुक्रवार सुबह 8 बजे वो परिवार सहित धूमने के लिए दिल्ली गया था। शाम 6 बजे जब वो परिवार सहित वापस लौट कर आया तो उसने देखा कि उसके क्वाटर का गेट खुला है। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। घर की अलमारी से 20 हजार की नकदी, 4 तौला की दो चेन, दो लॉकेट सोना, एक जोड़ी टॉपस व दो सोने की चूड़ियां चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी।