मतलौडा। उरलाना कलां में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खोलने के लिए उरलाना कला, उरलाना खुर्द, दरियापुर व डूमियाना ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास कर स्वास्थ मंत्री अनिल विज को भेजा है। इतना ही नहीं उरलाना कलां पंचायत ने पीएचसी खोलने के लिए ढाई एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भी भेजा है। उरलाना कलां सरपंच कृष्ण, दरियापुर सरपंच रामफल व डूमियाना सरपंच प्रवीण कुमार ने बताया कि 17 हजार की आबादी वाले उरलाना कलां गांव के आसपास कई गांवों के लोगों व महिलाओं को इलाज के 17 किलोमीटर दूर अहर या सफीदों व पानीपत जाना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव उरलाना में पीएचसी खोलने के लिए पंचायत द्वारा ढाई एकड़ जमीन स्वास्थ विभाग को दी है। उन्होंने कहा कि गांव में पीएचसी खोलने के लिए परिवहन, आवास एवं कारावास मंत्री कृष्णलाल पंवार व स्वास्थ मंत्री अनिल विज से मिल चुके हैं।