फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब,रिश से किसानों को मिली ाहत, लेकिन जल भराव संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद धान की रोपाई में एकदम से तेजी पकड़ ली है। किसान सुबह ही प्रवासी श्रमिकों को लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर डेरा जमा लिया। फिर भी जिन लोगों के पास श्रमिक आए हुए है उन्होंने धान की रोपाई में जुट गए है। वहीं दूसरी ओर निकासी न होने के कारण असंध रोड पर जल भराव हो गया। जिसके कारण राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव सोदापुर का अंडरपास जिस समय बनाया जा रहा था तो उसके नीचे जल भराव की समस्या का हवाला देकर ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। लेकिन ठेकेदार व रेलवे अधिकारियों ने ये कहकर ग्रामीणों को शांत किया था कि चाहे कितनी बरसात आ जाए, यहां पर पानी नहीं ठहरेगा। ग्रामीण अमरनाथ, राजू, कर्मबीर, सुनील, कंवरभान, रणबीर, अनिल कुमार दलबीर सिंह, नरेंद्र कुमार व पवन ने बताया कि पहली ही बरसात में अंडरपास के नीचे तीन फुट के तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें