फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्रेडिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 71 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने आए व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। देशराज कॉलोनी के अक्षय ने बताया कि वह एक बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गया था। जब उसने अपना क्रेडिट कार्ड मशीन में लगाया तो पैसे नहीं निकले। वहीं पर एक युवक खड़ा था, जिसने मदद करने के बहाने उसका कार्ड ले लिया। इसके बाद उसने उसे कार्ड वापस कर दिया और वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद ही उसके खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि युवक ने उसका कार्ड बदलकर उसके साथ ठगी की है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें