पट्टीकल्याणा के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात ने धोखाधड़ी करते हुए सात हजार रूपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में धर्म सिंह निवासी पट्टीकल्याणा ने बताया कि शाम को उसके मोबाइल पर सात हजार रूपये कटने का मैसेज आया। इस बारे में पता करने के लिए बैंक गया तो जानकारी मिली कि झज्जर में एटीएम से सात हजार रुपये निकाले गए हैं। जबकि वह कभी झज्जर नहीं गया। पीड़ित ने पुलिस ने मामले की जांच करने की मांग की है।