फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर से गुजरेंगी 636 बसें, कट खुलने और 50 ई-बसें मिलने का रहेगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू समेत अन्य राज्यों में लंबे रूटों पर चलने वाली 1864 बसें अब सीधे नए बस स्टैंड पर रुकेंगी। स्थानीय डिपो की लंबे रूट की बसें भी यहीं से सवारियां लेकर रवाना होंगी। पुराने अड्डे से दिल्ली की ओर जाने वाली छोटे रूट की 636 बसों को भी सिवाह में नए बस स्टैंड से ले जाने के बाद आगे रूट पर रवाना किया जाएगा। नए बस स्टैंड से सेवाएं शुरू होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 दिसंबर 2014 को शहर में पहला दौरा कर जाम को देखते हुए बस स्टैंड शिफ्ट करने की घोषणा की थी। 16 अप्रैल 2018 को सिवाह गांव में इसकी आधारशिला रखी। ग्लोबल इन्फ्राकॉन कंपनी को 16.97 करोड़ की लागत से बनने वाले बस स्टैंड का 26 अक्तूबर 2018 को वर्क ऑर्डर दिया गया था। करीब 6.50 एकड़ स्थित नए बस स्टैंड में खानपान की 14 दुकानें, दो एटीएम, दो शौचालय और लिफ्ट हैं। हालांकि यह सब अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। पार्किंग के लिए भी दो जगह निर्धारित की गई हैं। इसका भी टेंडर नहीं हुआ है। यात्रियों की सहूलियत के लिए जल्द ही रोडवेज डिपो टेंडर निकाल सकता है।
विज्ञापन




प्रोजेक्ट का विवरण -

20 दिसंबर, 2014 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के पहले दौरे पर बस अड्डा शिफ्ट करने की घोषणा की।

16 अप्रैल, 2018: सीएम ने इसकी आधारशिला रखी।

बजट : 17 करोड़ से बन रहा बस अड्डा
18 बसें : एक साथ 18 बसें खड़ी हो सकेंगी

एरिया : 6.50 एकड़ में बन रहा बस अड्डा
...

जानिए क्या-क्या फायदे होंगे-
1864 बसें पुल से ही गुजरेंगी : शहर में जीटी रोड से होकर गुजरने वाली लंबे रूट की 1864 बसें अब शहर में नहीं घुसेंगी। ओवरब्रिज का इस्तेमाल कर ये बसें सीधे नए बस स्टैंड पर जाएंगी।
20 मिनट बचेंगे : सिवाह से पुराने बस स्टैंड तक जाने में पहले चार पहिया छोटे और बड़े वाहनों को आधे घंटे का समय लगता था। अब यह रास्ता सिर्फ 10 मिनट में तय होगा।

यूपी, उत्तराखंड जाने वाली बसें दौड़ेंगी एनएच-709डी पर-
पानीपत डिपो से रोजाना यूपी और उत्तराखंड के लिए 50 से अधिक बसें रवाना होती हैं। अगर दूसरे डिपो की बसों को भी शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 140 पार कर जाता है। सिवाह बस स्टैंड से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के 16 में से 15 रूटों पर जाने वाली बसों को नेशनल हाईवे-709डी (गंगा एक्सप्रेस-वे) से गुजारा जाएगा। सिर्फ शामली जाने वाली बसों को पुराने रूट से जाने की अनुमति होगी।

चूक : उद्घाटन में प्रशासन के सामने तोड़े नियम-
नए बस स्टैंड पर उद्घाटन के समय प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और ट्रैफिक पुलिस सब मौजूद थे। इनकी आंखों के सामने ही बसों का काफिला रॉन्ग साइड से गुजर गया। नए बस स्टैंड के गेट के निर्माण में खामी होने के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को लगभग 100 मीटर रॉन्ग साइड चलाकर ही हाईवे पर चढ़ाया जा सकता है। अधिकारी जल्द ही इस चूक को दूर करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


50 ई-बसें और ओवरब्रिज कट खुलने का रहेगा इंतजार
डीसी वीरेंद्र दहिया ने बताया कि जिले को जल्द ही 50 ई-बसें मिलने वाली हैं। अगर ये बसें भी सड़कों पर उतरेंगी तो शहर के हर चौक-चौराहे तक सिटी बस सर्विस को पहुंचाया जा सकेगा।

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि जल्द ही ओवरब्रिज पर कट खुलवा देंगे, ताकि शहरवासी ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के साथ-साथ जाम से पूरी तरह निजात पा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें