संवाद न्यूज एजेंसी मतलौडा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं व शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। यहां ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और पात्रता संबंधी शर्तों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जागरूक किया।