फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के तहत हुई परीक्षा का आज होगा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
134 ए के तहत हुई परीक्षा का आज होगा परिणाम घोषित
विज्ञापन

पानीपत। 134 ए के तहत विद्यार्थियों द्वारा दी गई परीक्षा का आज परिणाम घोषित होगा। जिले भर में 85 प्रतिशत बच्चों ने 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। आज उनका इंतजार खत्म होगा। वीरवार सुबह साढे़ 10 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। 2 जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि 134-ए टेस्ट का रिजल्ट आज 18 अप्रैल को बीईओ ऑफिस में घोषित होगा। पहला ड्रॉ/ स्कूल अलॉटमेंट 19 अप्रैल को होगा। पहले ड्रॉ के आधार पर स्कूल में दाखिला 22 से 24 अप्रैल को होंगे। हाईकोर्ट के आदेश नियम 134 ए के अनुसार जिस मां बाप की सालाना आय 2 लाख रुपये या इससे कम है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से हो, कोई भी काम करता हो, वह अपने बच्चों को नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दूसरी कक्षा से 12वीं कक्षा तक फ्री पढ़ा सकते है। जिसमे 19 अप्रैल को पास होने वाले बच्चों को स्कूल अलॉट किया जाएगा व उनका 22 से 24 अप्रैल तक दाखिला होगा। शिक्षा विभाग व निजी स्कूल पात्र जरूरतमंद बच्चों को फ्री शिक्षा दिलाने में हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करे और इसमें सहयोग करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें