फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले की तर्ज पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए की थी रोडवेज ने तैयारियां, यात्री हरिद्वार की बजाय प्रयागराज का

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेला: यात्री न होने के कारण नहीं चली हरिद्वार के लिए 12 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत से प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में सीधी बस भेजना संभव नहीं है इसलिए डिपो अधिकारियों ने कुंभ के दौरान हरिद्वार के लिए 12 अतिरिक्त बस चलाने का फैसला लिया था। अधिकारियों का मानना था कि कुंभ मेले के कारण गंगा नहाने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार का भी रुख करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रद्धालु हरिद्वार की बजाए सीधा प्रयागराज ही जाना पसंद कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ट्रेन के माध्यम से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। डिपो डीआई कपूर चंद ने बताया कि उन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के बस चलाने का निर्णय लिया था लेकिन जो बस पहले चल रही थी उनमें भी यात्रियों की संख्या घट गई है। श्रद्धालु सीधा प्रयागराज का रुख कर रहे हैं। जहां के लिए पानीपत डिपो से बस नहीं चलती जो अतिरिक्त बस चलानी थी वो अब अपने-अपने रूटों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें