फोटो संख्या-20
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिले लोग
- बजरंग बली के चित्र के साथ घिनौनी हरकत कर बनाई गई थी वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत । संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिस दिन प्रदर्शन हुआ, उसी दौरान अंबेडकर की प्रतिमा के पास बंजरग बली के चित्र के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस विडियो के वायरल होने पर समाज के कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। रामरत्न कौर निवासी हाउसिंग बोर्ड, विवर्ज कॉलोनी ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और भड़काने के उद्देश्य से घिनौनी वीडियो बनाई है। शीघ्र ही वीडियो व्हाट्सएप के जरिए तमाम लोगों तक पहुंच गई। वीडियो उनकेे व्हाट्सएप नंबर पर भी पहुंची। वीडियो को देखने के बाद उनकी धार्मिक भावना काफी आहत हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपराधियों की शिनाख्त कर व साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की अपील की।