इसराना। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं व लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 14 नवंबर को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विभाग की सीडीपीओ कमला शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को इसराना के राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में तीस वर्ष से ऊपर की महिलाएं सौ मीटर दौड़, आलू चम्मच दौड़ व मटका दौड़ में शामिल हो सकती हैं। प्रतियोगिता में 17 से तीस वर्ष तक की बालिकाएं व महिलाएं चार सौ मीटर दौड़, तीन सौ मीटर दौड़ व पांच किलोमीटर की साइकिल दौड़ में शामिल हो सकती है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।