मेयर के ऑफिस में 50 ने किया रक्तदान
पानीपत। मेयर सुरेश वर्मा के कुटानी रोड स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मेयर ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। युवा क्रांति जीवन रक्षक ने रविवार को मेयर सुरेश वर्मा के कुटानी रोड स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया। मेयर सुरेश वर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं को बैज लगाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। कई बार रक्त की कमी से व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस लिए एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। व्यक्ति रक्तदान कर किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने रेडक्रॉस की टीम का भी रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमित स्वामी, बिंदा मलिक, भूपेंद्र, सुभाष मलिक, विजय वर्मा, हरकेश, सन्नी, आजाद वर्मा, सतपाल धीमान, अजय और अजीत मौजूद रहे।