बारिश के कारण दर्जनों गांवों में हुआ जल भराव
थर्मल। क्षेत्र में देर रात हुई तेज बरसात के कारण किसानों के चेहरे खिल गए और धान की रोपाई के काम में भी तेजी आ गई है। वहीं क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में पानी की निकासी न होने के कारण जल भराव हो गया। पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंड्रस्ट्रीयल एरिया से गुजरने वाली सड़क पर पानी जमा होने पर राहगीरों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद शीला देवी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। अधिकारियों का बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं है।