फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या के हिसाब से होगी सफाई कर्मियों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती
विज्ञापन

मतलौडा। पानीपत जिले की ग्राम पंचायतों में 32 सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सफाई कर्मचारी भर्ती करने के लिए आदेश जारी किए है।
बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने बताया कि दो हजार की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी, दो हजार से पांच हजार की आबादी पर दो सफाई कर्मचारी, पांच से दस हजार की आबादी पर चार कर्मचारी और दस हजार से ज्यादा की आबादी वाले गांव में छह सफाई कर्मचारी भर्ती किए जा सकते है। गांव की जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती की जानी है। यह भर्ती वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर की जाएगी। उपायुक्त कार्यालय ने सभी खंड कार्यालयों से रिपोर्ट मांगी है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायतों में लगाए गए सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह सरकार द्वारा दी जाती है। सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद अब सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन दस हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें