फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षक दिवस पर शिविर 56 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
​शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते चेयरपर्सन अनु वत्स। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शिक्षक दिवस पर वीरवार को क्राउन इंटरनेशनल टेक्सटाइल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 56 ने रक्तदान किया। मुख्यातिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के अस्पताल वेलफेयर सेक्शन की चेयरपर्सन अनु वत्स ने रक्तदाताओं को बिल्ला, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने का अवसर भी है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले 10 शिक्षकों को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अनु वत्स ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार करते हैं। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण, एसके जैन, रितेश जैन, राहुल जैन, बृजमोहन, सतीश चुघ, सुरजीत खरब, डॉ. नताशा और डॉ. अविनाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें