फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचटेट में 5507 ने दी परीक्षा, जाम में फंसे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में यातायात के लिए पुलिस की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ी। प्रथम सत्र की परीक्षा के समापन और दूसरे सत्र की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के आने पर जीटी रोड समेत कई सड़कों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

जीटी रोड पर पुराना बस स्टैंड, लालबत्ती चौक, रेलवे रोड व संजय चौक पर करीब पौने घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जिले में दोनों सत्रों में 5507 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में करीब 93 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहले सत्र में एचटेट लेवल-2 की परीक्षा प्रात: 10 बजे शुरू की गई। शहर में 14 केंद्रों पर 4271 अभ्यर्थियों को पहुंचना था। परीक्षा से करीब सवा दो घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश करना शुरू किया।
तीन स्तर पर जांच और वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश करने दिया। प्रथम सत्र में 4271 में से 3976 ने परीक्षा दी। यहां 295 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। प्रथम सत्र में 93.09 प्रतिशत ने परीक्षा दी। परीक्षा साढ़े 12 बजे संपन्न हुई। इसी समय द्वितीय सत्र के अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एक साथ दोगुने वाहन आने पर जीटी रोड समेत शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति रही। यातायात पुलिस इसको लेकर पहले से इतनी मुस्तैद नहीं थी। केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी भी केंद्र की व्यवस्था संभालने में लगे रहे। उनको जीटी रोड पर जाम की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। सायंकालीन सत्र में छह परीक्षा केंद्रों पर लेवल-1 (पीजीटी) की परीक्षा हुई। 1751 में से 1531 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे सत्र में 219 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।

लंबे प्रश्नों में उलझ गए अभ्यर्थी
एचटेट की परीक्षा में काफी प्रश्न लंबे और घुमावदार रहे। अभ्यर्थी इनमें उलझकर खड़े हो गए। रश्मि ने बताया कि विषय के कुछ प्रश्न सामान्य थे, जबकि कई लंबे थे। उनको समझना काफी मुश्किल हो गया था। राजबीर ने बताया कि जीटी रोड पर जाम के चलते परेशानी रही। वह जिला सचिवालय से गोहाना मोड़ तक गाड़ी में 25 मिनट में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें