इसराना। नई राह और रोटरी साउथ की ओर से रविवार को डाहर गांव स्थित महाराजा सूरजमल स्टेडियम में नैनो जंगल-22 की स्थापना की गई। इस दौरान 530 से अधिक पौधे लगाए जिसमें ग्रामीणों और युवाओं का विशेष योगदान रहा। यहां पहले एक भी पौधा नहीं था और बच्चे तेज धूप में खेलते थे। अब हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनने जा रहा है। रोटरी साउथ के प्रधान नवनीत गोयल ने कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वातावरण को शुद्ध करते हैं। डॉ. राज रमन ने कहा कि एक ऐसा नैनो जंगल बनाना होगा जिसमें अधिक पौधे हों। डॉ. हेमा रमन ने बताया कि इस स्थान को एक ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। मौके पर सरपंच मोनू, रंजना गोयल, अर्चना लखीना, भारती बब्बर, निधि गुप्ता, अरुण सेठी, प्रेम अरोड़ा, ओम लखीना, हन्नी बजाज, सुनील बब्बर, डॉ. संदीप प्रभाकर व राजेश नागपाल मौजूद रहे। संवाद