पानीपत। जिला सचिवालय में आयोजित जनता समाधान शिविर में सोमवार को 53 शिकायतें दर्ज की। इनमें एडीसी से जुड़ी 38 शिकायत रही। पुलिस विभाग की तीन, डीआरओ की तीन, एसई यूएचबीवीएन और डीडीपीओ से जुड़ी दो-दो, पीडब्ल्यूडी, सीईओ जिला परिषद और डीडीए से जुड़ी एक-एक शिकायत रही। इनमें से कई पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि शिविर नागरिकों के लिए लगाया गया है। लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाता है। इसराना एसडीएम नवदीप नैन ने अधिकारियों को कहा कि अब किसी भी शिकायत को हल्के में न लें। उन्होंने कहा किया शिकायतें दर्ज होते ही उन पर गंभीरता से काम शुरू करें। हर शिकायत का निश्चित समय सीमा में निस्तारण होना चाहिए। नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि शिविर का मकसद सिर्फ शिकायत सुनना नहीं बल्कि समाधान सुनिश्चित करना है। संवाद