फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में 52 मोबाइल किए ट्रेस

विज्ञापन
पानीपत। चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर वारसन को सौपती हुई एएसपी पूजा वशिष्ठ व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत पुलिस की साइबर सेल ने पिछले दो साल में लोगों के गुम हुए 52 मोबाइल को ट्रेस कर लोगों को लौटा दिया है। मोबाइल पाकर उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इन मोबाइल फोनों को ईएमईआई नंबर से ट्रेस किया है। एएसपी पूजा वशिष्ठ ने शनिवार को साइबर कार्यालय में लोगों को बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए हैं।
एएसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि पुलिस की साइबर सेल बेहतरीन कार्य कर रही है। सेल दो साल में 52 मोबाइल को ट्रेस कर चुकी है। एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशों पर साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल को ट्रेस करने पर फोकस किया है। लोगों से अपील है कि अगर मोबाइल गुम होता है तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। पुलिस ने दो साल में 8.21 लाख रुपये के ये मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें