लोन देने के बहाने लूटे 1 लाख 84 हजार रुपए
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। देसराज कॉलोनी निवासी आकाश पुत्र श्याम लाल ने किला पुलिस में अज्ञात लोगों द्वारा लोन दिलवाने के बहाने पैसे लूटने की शिकायत दी है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बीते रविवार को उसके पास मोबाइल फोन पर फोन आया कि प्रधान मंत्री रोजगार योजना के तहत लोन लेने के लिए उसको फाइल चार्ज 2 हजार 500 रुपए देने होंगे। जिस रुपयों को उन्होंने सीनियर मिरगेश कुमार के खाते में डालने के बारे में कहा। रुपए जमा होने के बाद फोन आया कि आपका लोन पास हो गया है। जिसके लिए 1 लाख रुपए सिक्योरिटी के रूप में व माह की एडवांस किस्त 45 हजार 500 रुपए जमा करवाने होंगे। पीड़ित ने वो रुपए आरटीजीएस के द्वारा उनके खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद फोन आया कि 20 हजार रुपए और उसका बचत खाता चालू खाते में बदलने के लिए 15 हजार रुपए और जमा करवाने होंगे। पीड़ित ने उनेक कहे मुताबिक सभी रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद उन सभी का फोन बंद आ रहा है।