आरपीएफ ने आठ यात्रियों के चालान किए
पानीपत। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर पर धूम्रपान करने व गंदगी फैलाने वाले आठ यात्रियों पर शिकंजा कसते हुए रेलवे एक्ट 167 के तहत चालान काटे। आरपीएफ कर्मियों ने बताया कि रेलवे परिसर पर आठ यात्रियों को धूम्रपान व गंदगी फैलाते हुए मौके पर पकड़ा। जिसके बाद सभी का मौके पर रेलवे एक्ट 167 के तहत चालान काट दिए गए। वहीं दूसरी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर यात्रियों व उनके सामान की चेकिंग की। यात्रियों को धूम्रपान न करने व स्टेशन परिसर पर गंदगी न फैलाने और गंदगी फैलाने वालों को रोकने के लिए हिदायत दी गई। धूम्रपान करने से होने वाले नुकसान से यात्रियों को परिचित करवाया।