मैं हलके का विकास करवाने में यकीन रखता हूं : रविंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। विधायक रविंद्र मच्छरौली ने कहा कि वह हलके का विकास करवाने में यकीन रखते हैं। बिना किसी भेदभाव के शहरी और ग्रामीण आंचल का विकास करवाया जा रहा है। लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ता। विधायक सोमवार को अपनी फैक्ट्री में गांव नन्हेड़ा से आए ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को फोन कर समस्या के समाधान के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में समान रूप से विकास हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ लाइन में खड़े आखिरी व्यक्ति को भी मिले। विधायक ने कहा कि वे हलके के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। जनता अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी उनसे मिल सकती है। इस अवसर पर राममेहर, सुधीर, सुंदराल, राजेश, कृष्ण, ओमबीर, रणधीरा, मामन, राज सिंह आदि मौजूद रहे।