फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल प्लांट में 81 यूनिट रक्तदान, छह सौ पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल प्लांट में 81 यूनिट रक्तदान, छह सौ पौधे लगाए
विज्ञापन


थर्मल। पानीपत थर्मल प्लांट में रक्तदान शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार वधवा की अगुवाई में कोल हैंडलिग प्लांट में मंगलवार को पथरीली जमीन पर छह सौ फलदार पौधे लगाए और रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम अधिकारी एक्सईएन सूरजभान ने बताया कि उन्होंने अपने घर में ही तीन हजार पौधों की नर्सरी तैयार की है। हर वर्ष जून माह में एक कंपनी के सहयोग से पौधारोपण व रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाता है। पिछले छह सालों से रेलवे यार्ड के पास पड़ी पत्थरीली जमीन पर पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। थर्मल प्लांट में बाहर से जब भी कोई अधिकारी आता है उससे पौधारोपण करवाया जाता है। इतना ही नहीं वहां पर एक प्लेट लगाई जाती है, जिस पर पौधारोपण की तारीख व लगाने वाले अधिकारी का नाम भी लिखा जाता है। वे कभी भी प्लांट में आकर अपने द्वारा लगाए गए पौधे को देख सकता है। इस मौके पर रेडक्रॉस की तरफ से डॉ. पूजा सिंघल, नीरज शोरी, एमपी शर्मा व सूरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें