फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जिले में 51 गांव लिखेंगे पंचायती चुनाव की पटकथा, वोट बैंक के नाम से हैं मशहूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यूं तो जिले में 198 गांव हैं, लेकिन पंचायत चुनाव केवल 178 में ही होगा। इनमें से भी कुछ गांव ऐसे हैं, जिन पर जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों और जनता की नजर भी रहेगी। क्योंकि ये गांव इतने बड़े हैं कि शहरी वार्डों को भी पीछे छोड़ देते हैं। बड़े गांव होने के कारण इनकी जनसंख्या भी ज्यादा है। इनमें से 10 गांव तो ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या 10 हजार से भी ज्यादा है। पांच गांव 15 हजार से भी ज्यादा आबादी वाले हैं। इन गांवों को नेता वोट बैंक के नाम से जानते हैं। ऐसे में इन गांवों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या भी ज्यादा होगी। विशेष तौर पर जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए ये गांव अहम भूमिका निभाते हैं। जनसंख्या ज्यादा होने के बाद गांव का अपना अलग रुतबा भी है। यहां के ग्रामीण एकजुटता से वोटिंग करते हैं और अच्छे-अच्छे चुनावी महारथियों को धूल चटा देते हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि ये गांव जितने बड़े हैं, उनमें चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को उतनी ही मशक्कत करनी पड़ती है। और इन गांवों की समस्याएं उनसे भी ज्यादा बड़ी हैं। जनसंख्या ज्यादा है तो घर भी ज्यादा हैं और उनके लिए मूलभूत सुविधाएं देने के लिए सरकार के पास बजट और विकास कार्य भी ज्यादा होने चाहिए, लेकिन कई बार जनसंख्या के आधार पर इनको वोट बैंक मानते हुए नेता यहां रैली या जनादेश सुनाने जरूर आते हैं, लेकिन सभी वादों पर खरे नहीं उतर पाते।
क्रमानुसार जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़े गांव, जो लिखेंगे पंचायती इतिहास
1. मतलौडा 2. सिवाह 3. राणा माजरा 4. चुलकाना 5. बापौली 6. इसराना 7. जौरासी 8. पट्टीकल्याणा 9. कुराना 10. उझा 11. उरलाना कलां 12. नौल्था 13. मनाना 14. किवाना 15. आट्टा 16. अहर 17. सौंधापुर 18. मांडी 19. बराना 20. नारायणा 21. हथवाला 22. बुआना लाखू 23. कवी 24. डाहर 25. नारा 26. रक्सेड़ा 27. करहंस 28. सौदापुर 29. अदियाना 30. सुताना 31. सींक 32. कुराड़ 33. बिहोली 34. बिंझौल 35. बबैल 36. सिथाना 37. रेरकलां 38. सनौली खुर्द 39. अटावला 40. राजाखेड़ी 41. आसन कलां 42. डिकाडला 43. जलालपुर 44. महावटी 45. बुड़शाम 46. डाढौला 47. महराणा 48. देहरा 49. मच्छरौली 50. झट्टीपुर 51. निंबरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें