पटका पहनाकर युवकों को पार्टी में शामिल करते जिलाध्यक्ष रमेश मलिक। कांग्रेस
पानीपत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक के सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम के दौरान इसराना और मतलौडा कस्बे के 50 युवकों को पार्टी में शामिल किया। जिलाध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक ने कहा कि सभी युवकों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में शामिल हुए युवक विनोद प्रजापत, सोनी बोहत, ज्योति नारा, धनराज प्रजापत, सतबीर नारा, शमशेर नारा व विजय ने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी की कल्याणकारी नीतियों व जननायक राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। मौके पर कांग्रेस नेता कंवर सिंह छौक्कर, बलवान वाल्मीकि व प्रवीन नारा मौजूद रहे। संवाद