फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दी दवा

विज्ञापन
मरीज की जांच करते डॉ. अनंत मदान। स्रोत : अस्पताल
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित मदान अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें करीब 50 लोगों की बीपी (उच्च रक्तचाप), शुगर, लिपिड प्रोफाइल (हृदय संबंधी बीमारियों) की नि:शुल्क जांच की गई। इमरजेंसी मेडिसिन व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. अनंत मदान ने बताया कि बढ़ते तनाव और बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में भी बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। बीपी का प्रभाव किडनी पर भी पड़ता है और लंबे समय तक अनियंत्रित रहने पर किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. टीआर मदान, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा मदान और डॉ. निधि उपस्थित रही।

मरीज की जांच करते डॉ. अनंत मदान। स्रोत : अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें