फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एटीएम कार्ड बदल निकाले 47 हजार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में एटीएम कार्ड बदलकर 47 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के साथ ठगी उस समय हुई जब वह पैसे निकालने एटीएम गया। यहां उसका एटीएम कार्ड ही बदल लिया गया।
विज्ञापन

समालखा के रहने वाले नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को लगभग 12 बजे एसबीआई एटीएम माता पुली रोड से पैसे निकालने के लिए गया था। वहां से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया गया। उसके बाद उसके खाते से 47 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की गई है। जब उसके फोन पर एसएमएस आया तो उसे पता लगा कि उसके साथ फ्रॉड किया गया है। नरेश ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें