रोजगार मेला एक मई को
पानीपत। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा कार्यालय पानीपत में एक मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुनील चिंदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आयोजन का निर्णय लिया गया। यहां बेरोजगार युवा, गृहिणी व अन्य लोग भाग लेकर आसीए एवं सीसीए एजेंट के रूप में भर्ती हो सकते है। चयनित एजेंट की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हुकम चंद सिंहमार, सहायक शाखा प्रबंधक सुनीता वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।