फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता की शिकायत पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा चौंकी इंचार्ज कृष्ण कुमार को लाइन हाजिर कर उनकी जगह पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर इंद्र कुमार को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जानकारी अनुसार चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर एक आरएसएस के कार्यकर्ता की शिकायत पर किया गया है। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन सभी लाइसेंसी हथियारों को अपने पास जमा कर रहा है। इसी कड़ी में आरएसएस के प्रांतीय कार्यकर्ता पडाव मौहल्ला निवासी रमेश बंसल ने आरोप लगाया कि जब वे चौकी में अपना रिवाल्वर जमा कराने गए तो वहां इंचार्ज ने उनसे बदसलूकी की। बंसल ने मामले की लिखित शिकायत एसपी को दी। एसपी ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए चौंकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर सब इंस्पेक्टर इंद्र कुमार को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया। इस संबंध में आरएसएस कार्यकर्ता रमेश बंसल ने बताया कि इंचार्ज के अभद्र व्यवहार की शिकायत एसपी को दी थी। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने चौकी इंचार्ज का तबादला रूटीन की कार्रवाई बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें