फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर मजदूरों ने मनाया शोषण से मुक्ति दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों ने मनाया शोषण से मुक्ति दिवस
विज्ञापन

पानीपत। सीटू संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर शोषण से मुक्ति संकल्प दिवस हाली पार्क में मनाया। जिसमें भारी संख्या में टेक्सटाइल उद्योग के श्रमिकों ने भाग लिया। श्रमिकों ने मजदूर सभा कर पानीपत में हो रहे मजदूरों के शोषण के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया जो न्यूनतम वेतन व श्रम कानूनों को लागू करवाने तक जारी रहेगा। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए संकल्प लिया कि धर्म-जाति के नाम पर सांप्रदायिक जहर घोलने वाली कट्टरपंथी देशद्रोही ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीदों के सपनों के शोषण मुक्त भारत का निर्माण करेंगे। सभा का संचालन सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त ने किया। वहीं सभा को माकपा के राज्य सचिव सुरेंद्र मलिक, टेक्सटाइल मजदूर नेता गुलाब सिंह, सुनील संयासी, रामकुमार यादव, महेश शर्मा व जियालाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें