फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीनिज्ञों को धर्म नीति से प्रेरणा लेनी चाहिये-राधे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिज्ञ धर्म नीति से ले प्रेरणा : महाराज
विज्ञापन

पानीपत। महिला संकीर्तन मंडल के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन व्यास मंच से कथा वाचक पंडित राधे राधे महाराज ने भागवत प्रसंगों पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान के अंदर धर्म नीति से ही प्रेरणा लेकर राजनीति में आकर सेवा भाव रखकर संकल्पित होकर आप लोगों की सेवा करें। जब राजनीति धर्म से प्रेरित रहेगी तो आप एक अच्छे शासक एवं राजा बन पाएंगे। आज राजनीति में नीतियां तो है लेकिन राज के लिए धर्म के लिए क्या नीति है यह विचार करने वाली बात है। भगवत प्रवक्ता पंडित राधे राधे महाराज ने कहा कि हमेशा धर्म से जोड़कर आप नीतिगत फैसले लें यही एक सच्चे राजा के अपने प्रजा के प्रति सेवा भाव है। भागवत हमको धर्म नीति की ओर ले जाती है क्योंकि धर्म कभी भी किसी भी प्रकार का गलत कार्य करने के लिए प्रेरणा नहीं देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें