फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक आदमी को वर्षा ऋतु में एक पौधा जरुर लगाना चाहिए : कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी थर्मल स्कूल में किया पौधरोपण
विज्ञापन

थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन स्थित डीएवी स्कूल में भारतीय स्टेट बैंक की एडीएम बलबीर कौर, चीफ मैनेजर एके भसीन और मैनेजर सुनील कुमार ने पौधरोपण किया। एडीएम बलबीर कौर ने कहा कि प्रत्येक आदमी को वर्षा ऋतु में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यहां तक संभव हो सके उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार करता रहता है। जलवायु परिवर्तन में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते है। भारत ही नहीं पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव में है। इसी कारण देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वो पौधरोपण जरूर करे। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें