रोटरी क्लब सेंट्रल के प्रधान ने बुजुर्गों की सेवा की
पानीपत। रोटरी क्लब पानीपत सेंट्रल प्रधान अनिल दुआ ने सनौली रोड स्थित ओल्ड ऐज होम में बुजुर्गों की सेवा कर अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान हवन कर एक हजार लोगों को लंगर खिलाया गया। रोटरी क्लब पानीपत सेंट्रल ने शनिवार को सनौली रोड स्थित ओल्ड ऐज होम में हवन किया। इस दौरान बुजुर्ग हमारी धरोहर का नारा दिया गया। इसके बाद लंगर आयोजित किया गया। इसमें करीब एक हजार लोगों लंगर किया। प्रधान अनिल दुआ ने कहा कि युवाओं को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। बुजुर्गों की सेवा करने से व्यक्ति को आंतरिक सुख की प्राप्ति होती है। इस मौके पर उनकी पत्नी ज्योति दुआ, सचिव राजीव मखारिया, उनकी पत्नी पूनम मखारिया, धीरज मलिक, विवेक गर्ग, अनिल विज, अनिल दीवान, राजेश जैन, विभोर जैन, इंद्रजीत, शिव मल्होत्रा, अक्षय जैन, दीपक बंसल, गुलशन नारंग, जनक ग्रोवर, नवीन कंसल, पंकज दुआ, मुकेश चोपड़ा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।