जागरूकता यात्रा आज पहुंचेगी
पानीपत। स्वच्छता और सफाई अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में बुधवार 28 जून को प्रात: करीब 9:30 बजे स्थानीय लोधी पार्क में स्वच्छता, समरसता संदेश यात्रा पहुंचेगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत सफाई को लेकर एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया जाएगा। जागरूकता रैली और खुला विचार-विमर्श, सफाई से संबंधित मुद्दों पर प्रतियोगिता भी होगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र बुधवार 28 जून को दोपहर बाद 2:30 बजे स्थानीय स्काईलार्क में पत्रकारों से रूबरू होंगे।