फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-संत कबीर दास जयंती पर समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को दें अच्छे संस्कार : शेरा
विज्ञापन

इसराना। संत कबीर दास जयंती पर कबीर दास सेवा समिति के तत्वावधान में बांध में आयोजित समारोह का शुभारंभ हवन के साथ किया। समारोह के समापन पर आयोजित भंडारे में समारोह में शामिल हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा के सचिव सत्यवान शेरा रहे। उन्होंने समिति को संत कबीर दास भवन की चार दीवारी के निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि असल पूंजी हमारी भावी पीढ़ी है। हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनमें अच्छे संस्कार भरें। इस मौके पर भाजपा जिला उपप्रधान जसमेर सिंह, सतबीर पांचाल, जगमहेंद्र सिंह नागर, वीरेंद्र खनगवाल, विनोद, सुरेंद्र, होशियार, कर्मबीर, अजीत, नफे सिंह, महाबीर, सतबीर, बलजीत, संजय, जगदीश व रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें