फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: जिले के 40 उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे हेल्थ वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग को 40 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही 40 उप स्वास्थ्य केंद्रों को वेलनेस सेंटर में तब्दील किया जाएगा। कुछ पीएचसी को भी हेल्थ वेलनेस सेंटर में बदला जाएगा। इन सेंटरों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस वक्त जिले में आठ वेलनेस सेंटर हैं। कालखा, भादड़, रिसालू, डिडवाडी, बांध, बलाना, दिवाना और पसीना गांव में चल रहे हेल्थ वेलनेस सेंटर को भी अपग्रेड किया जाएगा। इनमें सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास है।
विज्ञापन

हेल्थ वेलनेस सेंटर में एक पीएचसी स्तर की सुविधाएं मरीजों को मुहैया कराने का प्रयास है। जहां मरीजों को एचबी, शुगर, प्रेग्नेंसी टेस्ट की सुविधा देने का भी प्रयास है। जिले में जांच न होने से कैंसर, शुगर और बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का अंतिम स्टेज पर पता चलता है। अब विभाग का प्रयास है कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इन सभी गंभीर बीमारियों की जांच हो ताकि लोगों को बीमारियों के खतरनाक स्टेज पर पहुंचने से पहले इलाज मिल सके।
39 स्वास्थ्य केंद्रों की होगी मरम्मत
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने पानीपत के 39 उप स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत करने के लिए ढाई करोड़ रुपये की राशि जारी की है। एक उप स्वास्थ्य केंद्र को कम से कम सात लाख रुपये दिए जाएंगे। मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। केंद्रों की रंगाई पुताई होगी। घास लगाई जाएगी। बाउंड्री होगी। संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन:
फिलहाल आठ हेल्थ वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। अब 40 उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर उन्हें हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इसमें सभी प्रकार की जांच कराने का प्रयास होगा ताकि लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं मिल सकें। इन सेंटर से गर्भवतियों और बुजुर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल जिले में आठ हेल्थ वेलनेस सेंटर चल रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मनीष पाशी, नोडल अधिकारी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें