छाजपूर सब डिविजन बिजली निगम के एसडीओं राजेश कुमार द्वारा गठित बिजली जेई की दो अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के गांवों में घरों में बिजली चोरी करने वाले जिनमें घरो में एसी चलाने वालो पर भी कार्रवाई की। निगम की गठित टीम में जेई मनोज कुमार, सुनील, राधा फोरमेन, सोमपाल, बलबीर आदि ने आधा दर्जन गोव छाजुपर, सनौली, डडौला में छापेमारी की। जिसमें 13 लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया, जिन पर साढ़े 4 लाख रुपये जुर्माना लगाया। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि अब गांवों में घरों, कार्यालयों, दुकानों आदि जगहो पर बिजली चोरी से एसी चलाने वालो पर भी छापेमारी की जा रही हैं और जुर्माना लगाया जा रहा हैं ।