फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वीमिंग चैंपियनशिप में जिले के 37 तैराक दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनशिप में जिला के 37 तैराक अपना दमखम दिखाएंगे। उनका चयन गत दिनों जिला स्तर पर किया गया है। प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप 18 से 21 जुलाई को एचएल सिटी बहादुरगढ़ में होगी।
विज्ञापन

पानीपत जिला तैराकी संघ द्वारा चयनित तैराकों को बुधवार को स्वीमिंग कॉस्ट्यूम वितरित की गई। जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक, उपाध्यक्ष प्यारेलाल व अनिल मान और सचिव प्रवीण कादियान ने तैराकों को शुभकामनाएं दी। सुखबीर मलिक ने युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। वे पदक जीतकर खुद के साथ परिवार व समाज का नाम भी ऊंचा करते हैं। तैराकी में पूरे शरीर का अभ्यास होता है। इससे पूरा शरीर चुस्त रहता है और सभी प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं। हमें व्यायाम के साथ स्वीमिंग को भी अपनाना चाहिए। इस मौके पर सुनील राठी, संजीव नांदल, प्रवीण कंसल, जगबीर जागलान, विकास गिल, गीता मालिक, संदीप मलिक, विजय कौशिक व राजन मुंडे उपस्थित रहे।

बॉक्स

ये खिलाड़ी हुए चयनित
विश्वजीत घनघस, विश्वजीत, डेविड गिल, सागर मलिक, आदित्य गुलाटी, गौरव, शिवांश मलिक, रिद्धिमा, सिद्धार्थ, आदित्य मलिक, अनीश, अनीश-1, आदित्य मलिक, तमन्ना मलिक, तनुज, अनिरुद्ध, अरमान, अंशिका, शुभम, शरण, अतुल आर्या, शुभम जागलान, समर्थ गाहल्याण, समर्थ बलदेव सिंह, प्रिंस मलिक, सात्विक, मनन, अंकित गाहल्याण व युग चोपड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें