फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एटीएम से रुपये निकालने के लिए पोता और पोती के साथ गई महिला से स्टेटमेंट निकालने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में हनुमान कॉलोनीवासी रमेश ने बताया कि वह दिल्ली एमसीडी में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। उनकी पत्नी अंग्रेजो राजकीय स्कूल हथवाला में सफाई कर्मचारी है, उनका खाता एसबीआई बैंक डिकाडला गांव में खुला हुआ है। एक जनवरी को उनकी पत्नी एटीएम कार्ड लेकर पौत्र कार्तिक और पौत्री रौनक के साथ रेलवे रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। उन्होंने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले, वहां एक अज्ञात युवक ने स्टेटमेंट निकालने के बहाने से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से तीन चार बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए, इसके बाद उनका पौत्र कार्तिक और पत्नी एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए तो रुपये नहीं निकले। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें