फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रामीण हलके के निगम वार्डों में होंगे 33.50 करोड से विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण हलके के अंतर्गत आने वाले वार्डों में 33.50 करोड रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। सरकार ने विकास कार्यों की यह राशि मंजूर कर दी है। इसके नगर निगम जल्द ही टेंडर लगाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने बताया कि सरकार वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की राशि मंजूर कर दी है। इन कार्यों में विभिन्न वार्डो में गली, पार्क, धर्मशाला, स्वागत द्वार बनवाने और वार्ड 24, 25, 26 में रेलवे लाइन से लेकर गांव काबड़ी तक ड्रेन को पक्का करने के कार्य शामिल हैं। विकास कार्यों के टेंडर लगवाए जाएंगे। उसके बाद सभी वार्डों में विकास कार्य करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने 33.50 करोड रुपये की राशि मंजूर करने पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण हलके में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें