फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहीं हुआ 32738 एमटी गेहूं का उठान, अन्नदाता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले की अनाज मंडियों गेहूं की आवक बंद हो गई है। अब उठान में तेजी की जा रही है। अब मंडियों में 32738 एमटी गेहूं बाकी है। एजेंसियां 193889 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर चुकी हैं। इधर मंगलवार को आसमान में लगातार बादल छाए रहे। इससे अधिकारियों की धड़कन तेज रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। जिले की मंडियों में इस बार अब तक 226710 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 226627 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। एजेंसियों ने इसमें से 193889 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है।जिले की मंडियों में 32738 मीट्रिक टन गेहूं का उठान बाकी है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने बताया कि मंडियों से डीएफएससी ने 20816 मीट्रिक टन, हैफेड ने 65126, एचडब्ल्यूसी ने 83739 व एफसीआई 24208 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर चुका है। विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को दिनभर मंडियों का निरीक्षण कर उठान को तेज कराया। उन्होंने बताया कि अहर में 8179 मीट्रिक टन, बबैल में 4100, बाबरपुर में 13829, बापौली में 25659, छिछड़ाना में 10261, इसराना में 24344, मतलौडा में 63587, नौल्था में 1539 व पानीपत मंडी में 27524 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी तरह समालखा मंडी में 69831 मीट्रिक टन, सनौली में 5816 व उरलाना में 2250 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें