फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में 325 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। एनसी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में 325 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन रोटरी ब्लड बैंक फरीदाबाद के तत्वावधान में रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट व रोटरी क्लब फरीदाबाद आस्था के सहयोग किया गया। शिविर का शुभारंभ एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल ने रिबन काटकर किया। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंध समिति से चेयरमैन भूषण गुप्ता, वाइस चेयरमैन विजय गुप्ता व सचिव डीवी गुप्ता ने का मोमेंटो भेंटकर अभिनंदन किया। शिविर का संचालन प्रिंसिपल मेजर जनरल डॉ. मनवीर तेवतिया ने किया। इस दौरान एडीजीपी ने कॉलेज के प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया। एडीजीपी मित्तल ने कहा कि रक्तदान कई बुझती जिंदगियों को रोशन करने में मददगार साबित हो रहा है। सीआईडी का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मौके पर एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल ने पत्रकारों द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम में सीआईडी की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश में नशा व शराब तस्करों पर शिकंजा कसा गया है। सरकार ने बड़ी संख्या में नशीले पदार्थ कवर कर तस्करों की अवैध संपत्ति टारगेट की है। मौके पर एसपी अजीत सिंह शेखावत, एएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी सीआईडी अजीत मलिक, डीआई कृष्ण मलिक चेयरमैन भूषण गुप्ता, वाइस चेयरमैन विजय गुप्ता, सचिव डीवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें