फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंड में इकट्ठा होकर बीजेपी के झंडे जलाने वालो के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झुंड में इकट्ठा होकर बीजेपी के झंडे जलाने वालों के खिलाफ केस
विज्ञापन


पानीपत। वार्ड 22 निर्दलीय पार्षद चंचल डाबर ने भाजपा में शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया हुआ था। लेकिन वहां भाजपा का कोई भी वरिष्ठ कार्यकर्ता नहीं पहुंचा। जिसके बाद डाबर के समर्थकों ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही लोगों ने भीड़ में इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किया। इसी बीच भीड़ असंध रोड स्थित बालाजी अस्पताल के सामने पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की फोटो व पार्टी के झंडे जलाए। झुंड में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने व ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने के आरोप में 5 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने प्रिंस, हन्नी मदान, इलू मिडडा, कृष्ण व रघु सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें