धरने पर बैठे सरपंचो को इनेलो ने दिया समर्थन
मतलौडा। अपनी मांगो और सस्पैंड किए गए ग्राम सचिवों की बहाली को लेकर स्थानीय खण्ड कार्यालय में धरने पर बैठे क्षेत्र के सरपंचो और ग्राम सचिवों का इनैलो नेताओं ने समर्थन दिया। इसराना हलके के इनेलो किसान सैल के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह ने अपने वर्करों के साथ खंड कार्यालय में धरना स्थल पर पहुचकर कहा कि सरपंचो की मांगो को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार के साथ इस लड़ाई में इनैलो उनके साथ है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार पहली बार और आखिरी बार बनी है। क्योंकि सरकार के बालीबानी फरमानों से कर्मचारी व सरपंच ही परेशान नही बल्कि समाज का हर वर्ग दूखी है। बीजेपी सरकार द्वारा तरह तरह के कानून बनाकर जबरदस्ती थौपे जा रहे है। सरकार की नितियों से जनता तंग आ चुकी है। बीजेपी सरकार अब कुछ ही दिनो की मेहमान रह चुकी है। प्रदेश में अगली सरकार इनैलो की होगी। इस अवसर पर इनैलो नेता सुनहरा खर्ब,जिला पार्षद सुनहरा खर्ब समेत कई वर्कर थे।