सनौली खुर्द में सरपंच का उप चुनाव आज, तैयारियां पूरी
सनौली। गांव सनौली खुर्द में वीरवार 29 जून को सरपंच पद का उप चुनाव है। सरपंच के उप चुनाव को लेकर पोलिंग टीम सुबह बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द में प्रशिक्षण लेकर दोपहर बाद पोलिंग बूथों पर चुनाव सामग्री और ईवीएम मशीन लेकर पहुंची। डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक, बीडीपीओ सनौली खुर्द अजीत छिक्कारा, एसएचओ सनौली थाना नरेंद्र कुमार पोलिंग टीम के साथ बूथ पर पहुंचे। पोलिंग टीम की सुरक्षा व्यवस्था, पोलिंग सामग्री और ईवीएम मशीन बूथ पर रखी र्गइं। वीरवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। दोपहर बाद चार बजे तक मतदान होगा। सरपंच चुनाव के लिए करीब 3500 मतदाता है। इसके लिए सात मतदान बूथ बनाए गए हैं।