विधायक ढांडा ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का उद्घाटन
पानीपत। विधायक महिपाल ढांडा ने सोमवार को वार्ड-2 के गांव नूरवाला में 23.25 लाख रुपये से बने डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक महिपाल ढांडा का प्रधान कर्मबीर ने फूलमालाओं से स्वागत किया। महिपाल ढांडा ने कहा कि अंबेडकर भवन का स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। इसके बाद विधायक महिपाल ढांडा ने नूरवाला बस स्टैंड के पास अंसल सुशांत सिटी वाले रोड पर नवनिर्मित प्याऊ को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर मदनलाल मजोका, बिटू, पवन वाल्मीकि, पवन जांगड़ा, अमर मिगलानी, सुनील शर्मा, पाल समाज के प्रधान कैलाश पाल, उपाध्यक्ष पवन पाल, सोनू पाल, राजपाल हरिनगर, प्रदीप संधू, अनिल शर्मा, अशोक चंदौली व शराफत खोतपुरा मौजूद रहे।