फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित किया गया हिंदी समारोह व संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य कॉलेज की प्राचार्य सिडनी में सम्मानित
विज्ञापन

फोटो-18
समालखा। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच ने 33वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समारोह और संगोष्ठी का आयोजन 10-18 जून तक सिडनी, आस्ट्रेलिया में किया। समारोह में विधानपरिषद यूपी के सदस्य डॉ. जयपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यूयार्क से आए डॉ. प्राण जग्गी ने की। इसमें वैश्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य आभा त्यागी को हिंदी साहित्य में निरंतर समर्पण और सृजनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. आभा त्यागी ने हिंदी की वैश्विक महत्ता पर शोध प्रस्तुत किया। समारोह में भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड, इटली आदि देशों से 50 से अधिक शिक्षाविदों, आचार्यों, प्राचार्यों और साहित्यकारों ने शोधालेख प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुरेश दिनकर, डॉ. विद्या बिंदु सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें