पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक युवक से बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर एक महिला ने 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला ने नकदी लेकर युवक को पॉलिसी की जो प्रति भेजी, वह जांच में फर्जी मिली। भेजी गई पॉलिसी पहले से ही किसी और के नाम पर चल रही थी। इस मामले में चांदनीबाग थाने की पुलिस से केस दर्ज किया है।
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अभिनव भूषण लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी इनोवा कार का इंश्योरेंस करवाने के लिए पॉलिसी बाजार वेबसाइट पर जाकर चेक किया था। कुछ देर बाद उसके पास काजल नामक युवती का उसके पास कॉल आई। उसने कहा कि वह पॉलिसी बाजार से बात कर रही है। उनकी पॉलिसी खत्म होने वाली है, रिन्यू करवा लें। उसने पॉलिसी की जानकारी मांगी तो काजल ने 30 हजार रुपये कीमत बताई। काजल ने अपनी खाते से संबंधित जानकारी भेजी। जिस पर उसने 30 हजार रुपये एनईएफटी कर दिए। काजल ने उसे पॉलिसी बनाकर भेजी। उसने शक होने पर पॉलिसी बाजार में फोन कर चेक कराई तो वह फर्जी मिली। काजल ने जो पॉलिसी भेजी थी, वह पहले से ही किसी और के नाम चल रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।